logo

बिहार में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, कोसी में बढ़ा जलस्तर, खोले गए 56 बराज फाटक

FLOOD1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण बिहार बाढ़ की चपेट में आ सकता है। इसकी वजह नेपाल की बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ना है। इसे लेकर कोसी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अलर्ट को लेकर कोसी बराज के सभी 56 फाटक उठा दिए गए हैं। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह 1968 के बाद पहला मौका है, जब कोसी नदी में इतना अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे आस-पास के इलाके के लोग डरे हुए हैं।

नेपाल में बारिश से जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि

नेपाल में भारी बारिश होने के कारण नदियों का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है। शुक्रवार को कोसी का डिस्चार्ज 6,81,000 क्यूसेक तक पहुंचने का अनुमान किया जा रहा है, जिसके कारण कोसी क्षेत्र अलार्मिंग पर है।

पूर्वाह्न 11 बजे कोसी बराज से कोसी का डिस्चार्ज 494210 क्यूसेक रिकार्ड किया गया है। इस दौरान बराज के सभी 56 फाटक उठा दिए गए हैं। अभियंताओं के मुताबिक, फिलहाल बराज पर खतरा नहीं है। लेकिन कोसी तटबंध पर लगातार निगरानी बरती जा रही है।

 

Tags - High alert Bihar Flood Kosi  river Bihar News News Bihar Bihar latest News